ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार? पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों ... बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’ महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामि... हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ...

27 का दूल्‍हा और 15 की दुल्‍हन, प्रशासन ने रुकवाया विवाह, खाली हाथ लौटे बराती

 इंदौर। सोशल मीडिया के दुष्परिणाम का मामला सामने आया है। 27 साल के युवक और 15 वर्ष की किशोरी की दोस्ती प्यार में बदली। युवक अपने परिजनों के साथ बारात लेकर इंदौर आ पहुंचा। सात फेरे होने को ही थे, कि एनवक्त पर महिला बाल विकास की लाडो अभियान की टीम पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। समझाइश के बाद दूल्हा और बाराती खाली हाथ ही ट्रेन से वापस लौट गए।

महिला बाल विकास विभाग के लाडो अभियान की टीम ने रविवार देर एमआइजी थाना क्षेत्र के रात कृष्णबाग में हो रहे बाल विवाह को एनवक्त पर रूकवा दिया। अभियान के महेंद्र पाठक ने बताया कि एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्ण बाग कॉलोनी में एक नाबालिग बालिका के विवाह होने की सूचना हेल्पलाइन के माध्यम से मिली थी।

इसमें बताया गया कि नाबालिग बेटी का विवाह उसके घर पर ही किया जा रहा है, बरात पहुंच गई है और फैरों की तैयारी कर ली गई है। इसके बाद हम बाल संरक्षण अधिकारी भगवान दास साहू, कोर ग्रुप सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक, थाना एमआइजी के पुलिस बल साथ मौके पर जाकर पूछताछ की।

 

दस्‍तावेज के अनुसार पता चली उम्र

 

पाठक ने बताया कि परिजनों ने जो दस्तावेज दिए, उसके अनुसार बालिका की उम्र वर्तमान में 15 वर्ष है। वहीं गुजरात से जो युवक बारात लेकर आया था, उस दूल्हे की आयु 27 वर्ष सामने आई। लगभग दोगुनी आयु के गुजरात के दूल्हे के साथ की जाने वाली शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी।

मंडप सजा हुआ था और पंडित ने फेरों की तैयारी कर ली थी। पूछताछ करने पर दूल्हे की मौसी ने पहले तो गुमराह करने का प्रयास करते हुए कहा कि इन लोगों में सगाई की रस्म इसी तरह से मंडप सजाकर की जाती है। जब हमने सख्ती से पूछा तो विवाह होना कबूला।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

 

नाबालिक युवती ने टीम को बताया कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। परिजनों ने दल को बताया कि दूल्हा-दुल्हन का इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ था। जब परिजनों ने शादी नहीं करने कहा तो युवक-बालिका ने शादी नहीं करने पर घर से भागने की बात कही। मजबूरी में शादी करने को तैयार हो गए।

विवाह करने आए पंडित राजू मिश्रा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी, इसलिए वे शादी कराने चले आए। पाठक ने बताया कि सभी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी और यह विवाह निरस्त करवाया। गुजरात के दूल्हे और बरातियों को रात में ही रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार?     |     पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों की हत्या पर कबूली ये बात     |     बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश     |     बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी     |     राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन     |     कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला     |     समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई     |     हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’     |     महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामिल     |     हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हमला     |