देश
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरु, मनमोहन सिंह ने पंजाबी में दिया भाषण

चंडीगढ़ः पंजाब में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर आज चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में पूर्व प्रधानमंत्री मनोमहन सिंह व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू विशेष तौर पर शिरकत की। मंच पर मनमोहन सिंह ने अपना बाषण पंजाबी भाषा में दिया। इसके साथ ही मंच पर पंजाब व हरियाणा दोनों राज्यों क राज्यपाल व मुख्यमंत्री पहुंचे हैं।
आपको बता दें कि इस सत्र में 550वें प्रकाश पर्व के लिए कास तैयारियों के बारे में चर्चा होगी और 3.15 बजे तक किसी तरह का कोई सरकारी मसौदा या बिल पेश नहीं किया जाएगा। उसके बाद कोई सरकारी काम शुरु होगा।






