ब्रेकिंग
आदित्य ठाकरे की युवा सेना ने दर्ज की शानदार जीत, सभी 10 सीटों पर मारी बाजी 29 सप्ताह की प्रेगनेंट पीड़िता को लेकर कोर्ट ने दिया निर्णय, इन आदेशों के साथ दी अबॉर्शन की इजाजत हाइपरसोनिक मिसाइल बना रहा भारत, प्रलय-निर्भय जैसे क्रूज मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की है तैयार... 2 दिन में बिखर गई कांग्रेस की एकता? मेनिफेस्टो रिलीज में नहीं पहुंचे सुरजेवाला-सैलजा Amazon Sale 2024: 60% तक सस्ते मिल रहे ये 5 Geysers, सर्दियों का कर लें इंतजाम भारतीय सेना रॉकेट और मिसाइल कर रही तैयार, सेना को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की चल रही तैयारी टारगेट से पीछे, आलाकमान नाखुश…सदस्यता अभियान को ऐसे नई धार देगी बीजेपी बीजेपी के लिए हम दूसरे राज्यों में नहीं लडे़… ऐसा क्यों बोले आदित्य ठाकरे? नवरात्र पर मुंबई को दहलाने की साजिश…पुलिस ने अलर्ट जारी कर इन चीजों पर लगाई रोक झूठ बोलकर शादी, फेक सर्टिफिकेट…मां का फर्जीवाड़ा, एडल्ट स्टार बन्ना शेख कैसे बन गई रिया बर्डे?

धार में महिला को दी गई तालिबानी सजा, चार लोगों ने पकड़ा, महिला चींखती रही, एक डंडे बरसाता रहा

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला को डंडे से पीटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिला चीखती रही, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया और लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स महिला की ठंडे से मारपीट कर रहा है। चार लोग महिला को पकड़े हुए हैं , यह घटना धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला को पीट रहे आरोपियों में गांव का सरपंच नूर सिंह भी शामिल था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है, बाकी के आरोपियों की अभी पुलिस तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। लेकिन वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ कहीं पर चली गई थी। महिला जब वापस आई तो उसकी मारपीट की गई। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भी रवाना हो गई है।

वहीं इस मामले पर धार एसपी मनोज कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिख रहा था कि कुछ लोग महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। जैसे ही वह वीडियो देखा हमारी टीम ने घटनास्थल की तस्दीक की जिसके बाद मुख्य आरोपी जो महिला के साथ मारपीट कर रहा था उसे पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आदित्य ठाकरे की युवा सेना ने दर्ज की शानदार जीत, सभी 10 सीटों पर मारी बाजी     |     29 सप्ताह की प्रेगनेंट पीड़िता को लेकर कोर्ट ने दिया निर्णय, इन आदेशों के साथ दी अबॉर्शन की इजाजत     |     हाइपरसोनिक मिसाइल बना रहा भारत, प्रलय-निर्भय जैसे क्रूज मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की है तैयारी     |     2 दिन में बिखर गई कांग्रेस की एकता? मेनिफेस्टो रिलीज में नहीं पहुंचे सुरजेवाला-सैलजा     |     Amazon Sale 2024: 60% तक सस्ते मिल रहे ये 5 Geysers, सर्दियों का कर लें इंतजाम     |     भारतीय सेना रॉकेट और मिसाइल कर रही तैयार, सेना को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की चल रही तैयारी     |     टारगेट से पीछे, आलाकमान नाखुश…सदस्यता अभियान को ऐसे नई धार देगी बीजेपी     |     बीजेपी के लिए हम दूसरे राज्यों में नहीं लडे़… ऐसा क्यों बोले आदित्य ठाकरे?     |     नवरात्र पर मुंबई को दहलाने की साजिश…पुलिस ने अलर्ट जारी कर इन चीजों पर लगाई रोक     |     झूठ बोलकर शादी, फेक सर्टिफिकेट…मां का फर्जीवाड़ा, एडल्ट स्टार बन्ना शेख कैसे बन गई रिया बर्डे?     |