ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
लाइफ स्टाइल

Breakfast क्यों नहीं करना चाहिए Skip? जाने नाश्ता करने के फायदे..

Breakfast: ऐसा अक्सर कहा जाता है, ‘आपका शरीर इस बात का आईना होता है कि आप क्या खाते हैं, इसलिए दिन की शुरुआत हेल्दी डाइट से करने की सलाह दी जाती है। कई बार हम स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने की जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, लेकिन ये आदत सही नहीं हैं इससे पोषण की कमी हो सकती है और शरीर को कमजोरी का अहसास होने लगेगा।

शरीर का पोषण

पूरी रात फास्टिंग करने के बाद, सुबह सबसे पहले हमारे शरीर को विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत होती है, और नाश्ता न करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है। आप ब्रेकफास्ट में में प्रोटीन,फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें।

ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा

अगर आप सही वक्त पर नाश्ता करते हैं ब्लड शुगर ब्रेकडाउन होने लगता है जिससे डायबिटीज जैसी जटिल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट में मीठी चीजें न खाएं।

हंगर क्रेविंग बढ़ेगी

जब आप नाश्ता स्किप करते हैं, तो लंच में ओवरईटिंग की आशंका बढ़ जाती है, जिससे कैलोरी में इजाफा होगा। वहीं आप अगर हल्का नाश्ता भी करेंगे तो पेट भरा हुआ महसूस होगा और दोपहर में आप सीमित मात्रा में भोजन करेंगे।

मूड होगा बेहतर

अगर आप किसी काम के चक्कर में नाश्ता स्किप करते हैं तो बेहद मुमकिन है कि आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। दरअसरल ब्रेकफास्ट न करने से ब्रेन फंक्शन सही तरह से काम नहीं करेगा जिससे आपको जल्द गुस्सा आ सकता है।

मोटापा बढ़ सकता है

जो लोग वजन कम करने या मेंटेन करने की कोशिश करते हैं उनके लिए रेगुलर इंटरवल में खाना खाना जरूरी होता है, अगर एक मील से दूसरे मील के बीच ज्यादा गैप होगा तो इससे मोटापा बढ़ सकता है, इसलिए नाश्ता जरूर करें ।

Related Articles

Back to top button