ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मनोरंजन

शीजान खान को राहत, कोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस

‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीती 24 दिसंबर को शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से न केवल अभिनेत्री के परिवार को सदमा लगा, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री में गम की लहर है। अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद उनकी मां ने उनके को-एक्टर शीजान खान पर तुनिशा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही शीजान खान पुलिस की गिरफ्त में हैं और लगातार उनकी रिमांड बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ तुनिशा की मां अभिनेता पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं, वहीं शीजान की बहनें और मां ने उनकी जमानत की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शीजान के वकील ने मुंबई कोर्ट में अभिनेता की जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, जिसके बाबत कोर्ट ने पुलिस को जवाब दाखिल करने को कहा है।

तुनिशा शर्मा आत्महत्या केस में पुलिस जहां सख्ती से शीजान खान से पूछताछ कर रही है, वहीं अभिनेता के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने मुंबई की एक अदालत में इस बाबत याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने बीते सोमवार को दाखिल याचिका पर वलिव पुलिस को नोटिस जारी करते हुए शीजान खान की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के मुख्य अभिनेता शीजान खान की जमानत पर इसी के साथ कोर्ट ने 7 जनवरी को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। कोर्ट के इस सख्त रवैये से पहले शीजान खान की बहनों और मां ने उनके वकील शैलेंद्र मिश्रा के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान खान के परिवार ने अभिनेता पर लगे सारे आरोपों का जवाब देते हुए तुनिशा की मां को झूठा बताया था।

Related Articles

Back to top button