ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
देश

दहशतगर्दों की भर्ती कर रहा श्रीनगर का अबु उस्मान आतंकी घोषित

केंद्र सरकार ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में कट्टरपंथी ताकतों के मजबूत होने की वजह से आतंकवादी घटनाओं के बढ़ने का खतरा जताया है। जहां पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार केंद्र शासित प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री के 1800 जवानों को उतारने वाली है, वहीं अब गृह मंत्रालय ने इस्लामिक स्टेट के जम्मू-कश्मीर में सक्रिय होने के खतरे को देखते हुए श्रीनगर के एक अहमद अहंगर को यूएपीए कानून के तहत आतंकी घोषित कर दिया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, अहमद अहंगर उर्फ अबु उस्मान अल-कश्मीरी को यूएपीए कानून, 1967 के तहत आतंकी घोषित कर दिया गया है। श्रीनगर का रहने वाला अबु उस्मान फिलहाल अफगानिस्तान में है और जम्मू-कश्मीर में इस्लामिक स्टेट के लिए आतंकियों की भर्ती करने वालों में प्रमुख है।श्रीनगर के नवाकडल में 1974 में जन्मे अहंगर के अलकायदा और अन्य वैश्विक संगठनों से करीबी संपर्क रहे हैं। वह फिलहाल भारत में इस्लामिक स्टेट के लिए भर्तियों के रास्ते खोलने की कोशिश में जुटा है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, अहंगर कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिशों में जुटा है और इसके लिए अपने कश्मीर आधारित नेटवर्क से लोगों की पहचान भी शुरू कर दी है।गृह मंत्रालय ने बताया कि आईएसआईए ने अहंगर को भारत पर हमलों के लिए आतंकियों की भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी है। वह भारत पर केंद्रित एक ऑनलाइन प्रोपेगैंडा मैगजीन निकालने में भी भूमिका निभा चुका है। वह पिछले दो दशकों से जम्मू-कश्मीर में वॉन्टेड आतंकी है और अब अलग-अलग आतंकी संगठनों के बीच सहयोग बिठाकर कश्मीर में आतंक फैलाने की कोशिश में जुटा है।

Related Articles

Back to top button