ब्रेकिंग
बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी नक्सलियों पर कसेगा शिकंजा, अमित शाह सोमवार को आठ राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक UP में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की अग्निपरीक्षा महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर छिड़ा धर्मयुद्ध, जानिए क्या है विवाद सेफ्टी टैंक बना रहे थे 5 मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आए… एक की मौत लव जिहाद करोगे तो दुकानें जला देंगे… रैली में ये क्या बोल गए बीजेपी के नेताजी? दिल्ली: बस मार्शल मुद्दे पर AAP और BJP में तकरार, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दर्ज कराई लिखित शिकायत 11वीं के छात्र ने श्री राम पर डाली पोस्ट, दबंगों ने करवाई डिलीट… जबरन माफी मंगवाई AIIMS के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम, प्रदर्शन और आगजनी… बंगाल में रेप केस पर फिर घिरीं ममता बनर्जी देवबंद के मदरसे को जलाने की धमकी, पथराव-लाठीचार्ज… नरसिंहानंद के बयान पर बवाल

उद्घाटन के पहले ही कार चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया टोल प्लाजा

खंडवा। इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर ग्राम मोकल गांव स्थित नव निर्मित टोल को उद्घाटन के पहले ही एक जीप चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक की लापरवाही से टोल पर करीब दो लाख रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की।

पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित टोल की है।

पुलिस के अनुसार फरियादी विनेश पुत्र भंवर सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी का टोल प्लाजा जो मोकल गांव पर स्थित है।

रविवार सुबह पांच बजे वाहन क्रमांक एमएच 38-7197 का चालक तेज गति से व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया और टोल प्लाजा को टक्कर मार दी।

इससे बैरियर, ट्रैफि‍क लाइट केबल व अन्य लगी हुई सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी को दो लाख के करीब नुकसान हुआ है।

केसीसी कंपनी के सीनियर ऑफिसर विनेश यादव ने बताया कि टोल प्लाजा पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। दूसरे सप्ताह में उसे प्रारंभ करना था, लेकिन वाहन चालक ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया । फिलहाल इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। कंपनी द्वारा इस प्लाजा को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र के श्रद्धालु की जीप से हुआ था हादसा

महाराष्ट्र से उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन छैगांव माखन के पास टोल टैक्स पर हादसे का शिकार हो गया था। इसमें सात लोगों को चोट आई थी। घायल के स्वजन किरण मोरे ने बताया कि वे महाराष्ट्र के हिंगोली से उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे।

सुबह इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर मोकल गांव के पास बंद पड़े टोल प्लाजा पर चालक को झपकी लगने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार रेशमा पत्नी किरण, ज्योति बाई, गजानंद मोरे, अंबिका, बिंदु, खुशिका व चालक को घायल हुए थे। इन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया था।

बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी     |     नक्सलियों पर कसेगा शिकंजा, अमित शाह सोमवार को आठ राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक     |     UP में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की अग्निपरीक्षा     |     महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर छिड़ा धर्मयुद्ध, जानिए क्या है विवाद     |     सेफ्टी टैंक बना रहे थे 5 मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आए… एक की मौत     |     लव जिहाद करोगे तो दुकानें जला देंगे… रैली में ये क्या बोल गए बीजेपी के नेताजी?     |     दिल्ली: बस मार्शल मुद्दे पर AAP और BJP में तकरार, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दर्ज कराई लिखित शिकायत     |     11वीं के छात्र ने श्री राम पर डाली पोस्ट, दबंगों ने करवाई डिलीट… जबरन माफी मंगवाई     |     AIIMS के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम, प्रदर्शन और आगजनी… बंगाल में रेप केस पर फिर घिरीं ममता बनर्जी     |     देवबंद के मदरसे को जलाने की धमकी, पथराव-लाठीचार्ज… नरसिंहानंद के बयान पर बवाल     |