ब्रेकिंग
Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध... हरियाणा में बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर-अदरक ₹200 पार; रसोई का बजट बिगड़ा Lumpy Skin Disease Haryana: हरियाणा में लंपी वायरस से पहली मौत, नारनौल के हुडीना में दुधारू गाय ने त... Yamunanagar Crime News: स्कूल 10 मिनट लेट पहुंचने पर प्रिंसिपल ने छात्र को मारे 15-20 थप्पड़, कान से... Haryana News: SLC लेने पहुंचे थे सीताराम और मिल गया 35 साल पहले बिछड़ा भाई, मनोहरपुर स्कूल में भावुक... Kurukshetra Crime News: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से 2 लाख की लूट, मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत... LNJP अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर शातिर चोर फरार, जेल में की थी खुदकुशी की कोशिश Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता...
मध्यप्रदेश

Ghost Fair: 400 सालों से जारी है बैतूल के इस गांव में भूत मेला, यहां पहुंचते ही दूर हो जाती है ‘प्रेत बाधा’

बैतूल: बैतूल जिले के मलाजपुर गांव में एक अनोखे मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में इंसानों के भूत भी आते हैं। इसलिए इस मेले को भूतों का मेला (ghost fair betul) भी कहा जाता है। बैतूल जिले के मलाजपुर में प्रसिद्ध दरबार गुरु साहब बाबा संत देव की समाधि स्थल पर पौष पूर्णिमा पर निशान चढ़ाकर विधिवत पूजन अर्चन कर मेले शुभारंभ किया जाता है। इस साल आयोजित हुए मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहूंचे। जिसमें मध्यप्रदेश के कई जिलों के साथ साथ ही राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

‘भूत-प्रेत बाधाओं से मिलती है मुक्ति’

पिछले 400 वर्षों से चिचोली से 7 किलोमीटर दूर ग्राम मलाजपुर गांव में हर साल पूरी श्रद्धा, धार्मिक  परंपरा और आध्यात्मिक भाव के चलते पौष पूर्णिमा पर गुरु साहब बाबा के समाधि स्थल पर श्रद्धालु माथा टेक कर अपनी मन्नत मांगते हैं मान्यता है कि गुरु साहब समाधि स्थल पर प्रेत बाधा से ग्रसित व्यक्ति को ले जाकर समाधि स्थल की परिक्रमा कराने पर वह प्रेत बाधा से मुक्त हो जाता है। सदियों से यह चमत्कार लोग अपने सामने देखते आ रहे हैं। गुरु साहब बाबा का दरबार पवित्र धार्मिक स्थल है जो कि मलाजपुर गांव में स्थित है, जहां 400 वर्षो से पौष पूर्णिमा पर यह मेला लगता है। मेले में देशभर से लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचते हैं।गुरू साहब दरबार में भूतों का मेला लगता है, जोकि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां लोग झाड़ू से मार मारकर परेशान शख्स को प्रेत बाधा से मुक्त कराते हैं।

परेशानी दूर होने पर लोग चढ़ाते हैं तुला दान 

मान्यता यह भी है कि बाबा की समाधि पर आते ही प्रेत बाधा से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए यहां भारत के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचते है और अपनी मन्नत पूरी होने पर तुला दान चढ़ाते हैं। यह मेला लगभग एक महीने तक चलता है और बसंत पंचमी पर इसका खत्म होता है।

Related Articles

Back to top button