ब्रेकिंग
Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-... Gurugram Metro Update: 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए... Mandsaur Mandi News: मंदसौर मंडी में प्याज के दाम ₹1 किलो तक गिरे; लागत तो दूर भाड़ा निकालना भी हुआ ... BRICS Youth Council Indore: ब्रिक्स देशों के डेलीगेट्स ने देखा इंदौर का दम; आईटी पार्क और पीथमपुर फा... Indore Water Crisis: इंदौर में जल संकट पर भोपाल तक मची खलबली; एसीएस अनुपम राजन पहुंचे, महापौर ने मां... Indore Daily College Election: डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव में हरपाल सिंह भाटिया की बड़ी जीत; राजेश अग्रव... Indore Crime News: इंदौर में हाई कोर्ट की फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी; फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाने वाली क... Indore Road Widening: इंदौर के जिंसी में चला नगर निगम का बुलडोजर; सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए 100 ... Indore Honeytrap 2026: इंदौर 'हनीट्रैप' मामले में SIT का गठन; इंटेलिजेंस का प्रधान आरक्षक विनोद शर्म...
देश

राजद नेता का विवादित बयान- नफरत की जमीन पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण 

पटना । अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने फिर से राम मंदिर निर्माण को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी की है जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल सिंह ने कहा है कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। राजद नेता सिंह के इस बयान पर भाजपा पलटवार कर रही है। सिंह ने अपने बयान में कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इस देश में इंसानियत से बड़ा उन वादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों गरीबों अयोध्या के राम शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे।

राजद नेता ने कहा कि भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीनकर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। हम लोग हे राम वाले हैं जय श्री राम वाले नहीं हैं। बता दें कि सिंह राजद सुप्रीमो लाल यादव के बेहद करीबी हैं। इसके बाद उनकी ओर से इस तरह के बयान पर भाजपा अब हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि क्या किसी और धर्म के पावन स्थल को नफरत की जमीन कहा जाएगा? नहीं पर बार बार हिंदू आस्था पर चोट क्यूँ? उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था पर हर समय हमला क्यों? राम जन्मभूमि को नफरत की जमीन के रूप में प्रचारित करना स्वीकार नहीं है। क्या सिंह पर कार्रवाई करेगी राजद? या फिर वोटबैंक के नाम पर उनका यह विवादित बयान ठीक है।

Related Articles

Back to top button