ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
उत्तरप्रदेश

33 हजार से ज्यादा किसानों को CM योगी की बड़ी सौगात, 1 लाख तक का कर्ज माफ

नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने 33 हजार से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने 33408 किसानों का एक लाख तक के कर्जमाफी का शासनादेश जारी कर दिया है. दरअसल, 2017 में योगी सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत कुछ तकनिकी खामियों की वजह से इन किसानों को लाभ नहीं मिल पाया था. अब सरकार की तरफ से उन खामियों को दूर करते हुए कर्जमाफी का शासनादेश जारी करते हुए फंड भी रिलीज़ कर दिया गया है.

शनिवार को वाराणसी पहुंचे यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 2017 में योगी सरकार बनने के बाद कर्जमाफी का ऐलान किया गया था. उस दौरान लाखों किसानों के एक लाख तक के ऋण को माफ़ किया गया था. लेकिन 33408 किसान कुछ खामियों की वजह से इस लाभ से वंचित रह गए थे. अब उन छूटे हुए किसानों के भी 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा. इस संबंध में योगी सरकार की तरफ से 5 जनवरी को गजट जारी कर दिया गया है.

सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट यानी की मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है. ऐसे में योगी सरकार ने भी 4 साल में 68 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मिलेट की खेती का लक्ष्य रखा है. 15 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ भी करेंगे. उन्होंने बताया कि सरकार मिलेट की खेती के लिए किसानों को जागरूक करेगी. साथ ही मोटे अनाजों जैसे बाजरा, ज्वार, सावा, कोदो की एमएसपी भी तय करेगी.

Related Articles

Back to top button