ब्रेकिंग
Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा... Gomti River Flooding: लखनऊ के कई इलाके जलमग्न, कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को लिखा प... Deoria Tennis Players Death: झपकी आने से तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रक में घुसी, सुल्तानपुर में हुआ भीषण स... Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ...
उत्तरप्रदेश

आगरा में बेटे ने कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्ग मां को घर से निकाला, फिर पुलिस ने किया ऐसा काम की जमकर हो रही प्रशंसा

पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंची एक बुजुर्ग मां ने बताया कि ठंड के मौसम में उनके बेटे ने घर से निकाल दिया है। इसके बाद कमिश्नर ने तत्काल थाना प्रभारी को उस बुजुर्ग मां के साथ घर भेजा और घर का ताला खुलवाकर फिर से घर में जगह दिलाई।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला थाना नाई की मंडी क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 80 वर्षीय एक बुजुर्ग मां पुलिस कमिश्नर के पास शिकायती पत्र लेकर पहुंची। बुजुर्ग मां को उनके बेटे ने ठंड के मौसम में घर से निकाल दिया था और ताला लगा दिया था। जब बुजुर्ग मां ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह से की तो उन्होंने तत्काल थाना नाई की मंडी प्रभारी को बुलाया।

इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने बुजुर्ग मां को एसएचओ के साथ उन्हीं की गाड़ी में बैठाकर घर भेजा। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर थाा पुलिस ने घर का ताला खुलवाकर बुजुर्ग मां को फिर से घर में जगह दिलाई। इसके साथ ही बेटे को इस शर्मनाक हरकत के लिए हिदायत भी दी गई। इस दौरान मां ने बेटे पर कार्रवाई करने से पुलिस को मना कर दिया।

पुलिस कमिश्नर के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है। बुजुर्ग मां को दोबारा घर में जगह दिलाने के लिए आगरा पुलिस की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button