ब्रेकिंग
Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ...
हरियाणा

Rohtak STF के हत्थे चढ़ा रेवाड़ी में करोड़ों की लूट का आरोपी, MP का रहने वाला है बदमाश

रेवाड़ी : रेवाड़ी में नौ माह पहले पांच करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव टोंक कलां निवासी लोकेंद्र को रोहतक एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ रोहतक की टीम दीपक नाम के आरोपी को पहले काबू कर चुकी है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। आरोपी लोकेंद्र को एसटीएफ ने रेवाड़ी पुलिस की धारूहेड़ा सीआईए टीम को सौंप दिया है।

एसपी सुमित कुमार ने बताया कि 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल के कंटेनर चालक को अगवा कर पांच करोड़ के मोबाइल फोन लूटे गए थे। दीपक ने अपने सात साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने अपहरण व लूट का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल की टीम ने अक्तूबर 2022 में मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव टोंक कलां निवासी दीपक को काबू किया था। अब दूसरा आरोपी लोकेंद्र हाथ आया है। लोकेन्द्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 2, सेक्टर 8, बावल के कंटेनर के चालक को अगवा कर लिया था। साथ ही कंटेनर से पांच करोड़ के मोबाइल फोन लूटे थे।

Related Articles

Back to top button