ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मोदी सरकार ला जा रही है स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम

Google और Apple की भारत पर दबाव बनाने की कोशिश नाकाम हो गई है। स्मार्टफोन मार्केट पर इन दोनों कंपनियों का कब्जा है। स्मार्टफोन कोई भी हो लेकिन स्मार्टफोन में स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में ये दोनों कंपनियां अपने हिसाब से बिजनेस करती हैं। लेकिन अब ऐसा ज्यादा दिन नही चलेगा। जल्द ही भारतीय सरकार स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर सकती है।

दरअसल रिपोर्टस के अनुसार, गूगल और एप्पल के दबाव और मनमानी को खत्म करने के लिए PM Narendra Modi ने ऑपरेटिगं सिस्टम को पेश करने का ऐलान किया है। भारत के नए ऑपरेटिंग सिस्टम को IndOS नाम दिया जा सकता है।मोदी सरकार मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए गूगल और एप्पल पर डिपेंड नही रहना चाहती है। इसलिए मोदी सरकार ने स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

ऐसे में यूजर्स को ज्यादा सिक्योरिटी एक्सपीरिएंस मिलेगा। साथ ही गूगल और एप्पल को भी चैलेंज किया जा सकेगा। Android Smartphone में गूगल की सभी सर्विस जैसे Google Chrome, YouTube, Gmail का डिफाल्ट के तौर पर इस्तेमाल होता है। यूजर्स इन सर्विस को अपनी मर्जी से हटा नहीं सकते है।

भारत दुनिया भर में स्मार्टफोन का एक बड़ा मार्केट है। भारत चाहता है कि यूजर्स को एक सेफ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाना चाहिए।मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स को कई तरह के ऑप्शन्स मिलेंगे।मौजूदा समय में 97 प्रतिशत मार्केट में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का दबदबा है जबकि बाकी 3 प्रतिशत में iOS बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम डिवाइस मौजूद हैं।भारत के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम IndOS के मार्केट में आने के बाद एप्पल और गूगल के सामने चुनौतियां बढ़ जाएंगी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजकल यूजर्स एंड्राइड स्मार्टफोन मेकर्स पर कई दिनों से सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button