ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
उत्तरप्रदेश

डीएम ने दिया बस्ती एवं वाल्टरगंज चीनी मिलो को किसानों के 104 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश

बस्ती – जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बजाज ग्रुप की दोनों चीनी मिलो बस्ती एवं वाल्टरगंज के कुल आरसी 104 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस प्रकरण में अत्यंत गंभीर है तथा उन्होंने निर्देश दिया है कि शीघ्र अति शीघ्र किसानों के गन्ना मूल्य बकाएं तथा श्रमिकों का भुगतान सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि साप्ताहिक रूप से धनराशि के भुगतान की कार्य योजना प्रस्तुत करें। अब इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

समीक्षा में उन्होंने पाया कि चीनी मिल प्रबंधन द्वारा बैंकों का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है परंतु किसान एवं लेबर का भुगतान लंबे समय से अवशेष है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अब किसानों एवं श्रमिकों का पहले भुगतान किया जाएगा, धन अवशेष होने पर बैंक को भुगतान कर सकते हैं। बैठक में एडीएम कमलेश चंद तथा एसडीएम सदर शैलेश दुबे तथा चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button