ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पर पड़ रहा भार.. फिर कर्ज लेने जा रही मोहन सरकार, इस बार इतने हजार करोड़ का लेगी लोन थाने में खिड़की से बांधे हाथ.. फिर कर दी युवक की जमकर पिटाई, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार पूर्व सीएम कमलनाथ ने गांधी टोपी पहनने से किया इनकार, अब मध्यप्रदेश की सियासत में मचा बवाल, सांसद ने ... प्रदेश के इस शहर में पांव पसार रहा डेंगू, आज मिले इतने नए मरीज, 350 के पार पहुंची संख्या छतरपुर में डायरिया से 40 लोग बीमार, कुपिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पैरों पर लिखा सुसाइड नोट - सॉरी पापा मैं हार गई पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार ,जानिए पूरा मामला.. जामनी नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, एक को सुरक्षित निकाला, दूसरा लापता मुरैना में अचानक पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले बदमाश पुलिस ने पकड़े, निकाला जुलूस..

ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत

ग्वालियर: ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। दो आरोपी बाइक पर आए और महिला के बेटे से सोने की चेन छीनने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। गोली मारकर दोनों बदमाश भाग निकले। महिला को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया।

हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है क्योंकि गोली लगने से महिला की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है और उनको पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि गोली लगने से 55 वर्षीय अनीता गुप्ता की मौत हुई है अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है। महिला के शव को अब पीएम के लिए भेजा जाएगा और पूरे घटनाक्रम की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

मध्यप्रदेश पर पड़ रहा भार.. फिर कर्ज लेने जा रही मोहन सरकार, इस बार इतने हजार करोड़ का लेगी लोन     |     थाने में खिड़की से बांधे हाथ.. फिर कर दी युवक की जमकर पिटाई, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार     |     पूर्व सीएम कमलनाथ ने गांधी टोपी पहनने से किया इनकार, अब मध्यप्रदेश की सियासत में मचा बवाल, सांसद ने कह दी ये बात     |     प्रदेश के इस शहर में पांव पसार रहा डेंगू, आज मिले इतने नए मरीज, 350 के पार पहुंची संख्या     |     छतरपुर में डायरिया से 40 लोग बीमार, कुपिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची     |     फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पैरों पर लिखा सुसाइड नोट – सॉरी पापा मैं हार गई     |     पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार ,जानिए पूरा मामला..     |     जामनी नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, एक को सुरक्षित निकाला, दूसरा लापता     |     मुरैना में अचानक पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख     |     इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले बदमाश पुलिस ने पकड़े, निकाला जुलूस..     |