ब्रेकिंग
Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा... Jagdalpur Bypoll Result: जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी के मनोहर तिवारी को... Brijmohan Agrawal Action: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा एक्शन, सुशासन शिविर के मंच से ही रेंज... Dhamtari News: धमतरी में मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद, हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद... Jharkhand Amrapali Mango: झारखंड के आम्रपाली आमों की मिठास अब मॉल्स में; JSLPS और 'अपना मार्ट' के बी... Koderma Crime: कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। वहा पहुंच कर अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की है। भाजपा की ओर से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि झारखंड में अमित शाह विजय संकल्प रैली के तहत मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे।इसके बाद डेढ़ बजे इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे।

जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे अमित शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। झारखंड में एक महीने में अमित शाह की यह दूसरी यात्रा है। पहली यात्रा महीने भर पहले यानी 7 जनवरी को हुई थी, जब चाईबासा में उन्होंने एक जनसभा की थी।
गौरतलब है कि झारखंड में 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता गंवाई थी। विधानसभा चुनाव में संताल परगना में भी बीजेपी को नुकसान हुआ था। झारखंड में विधानसभा की 81 और लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं ।

 

Related Articles

Back to top button