ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

India vs Bangladesh : गुलाबी गेंद से खेलने को लेकर विराट ने ये बयान दिया है

इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पहली बार गुलाबी गेंद से खेलना उनके और अन्य खिलाड़ियों के लिये चुनौतीपूर्ण होगा और नियमित लाल गेंद के बजाय डे-नाइट प्रारुप में अधिक सतर्कता बरतनी होगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास में कभी भी डे-नाइट प्रारुप में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है और यह पहला मौका है जब गुरुवार से बंगलादेश के खिलाफ शुरु होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में गुलाबी गेंद से मैच खेला जाएगा। भारत और बंगलादेश दोनों टीमें कोलकाता में दूसरे मैच को डे-नाइट प्रारुप में पहली बार खेलेंगी।

कप्तान विराट ने होल्कर स्टेडियम में गुरुवार से शुरु होने वाले पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव चाहते थे और निश्चित ही यह लाल गेंद से काफी अलग है। उन्होंने कहा,‘‘ मैं समझना चाहता था कि गुलाबी गेंद खेलने में कैसी है और पिच पर इसका व्यवहार कैसा रहेगा। हमारे लिए यह नया अनुभव है क्योंकि हमने पहले कभी गुलाबी गेंद से नहीं खेला है।’’

विराट ने कहा, ‘‘इस गेंद को समझने के बाद यह तो साफ हो गया है कि इससे खेलने के लिये अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। हमने हमेशा लाल गेंद से ही टेस्ट खेला है, लेकिन गुलाबी गेंद काफी अलग है। हम इसीलिये गुलाबी गेंद से अभ्यास करना चाहते थे और लगभग सभी ने इस गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button