ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
मनोरंजन

मोदी मंत्रिमंडल में MP के 5 दिग्गज शामिल, तोमर-गहलोत कैबिनेट में बरकरार

 

भोपाल:  एक बार फिर सत्ता में आई मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व बरकरार रहा। प्रदेश के 5 सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते, धर्मेन्द्र प्रधान मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। तोमर मुरैना, प्रह्लाद दमोह और फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला से सांसद हैं। थावरचंद गहलोत और धर्मेन्द्र प्रधान राज्य सभा से सांसद हैं।

नरेन्द्र सिंह तोमर
नरेन्द्र सिंह तोमर पिछली मोदी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। पिछली सरकार में उन्हें इस्पात और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए थे। वे इस बार मुरैना से सांसद रहे हैं। तोमर मध्य प्रदेश में मंत्री पद से लेकर संगठन तक की कमान संभाल चुके हैं

प्रह्लाद पटेल

दमोह से सांसद चुन कर आए प्रह्लाद पटेल बीजेपी के युवा और कद्दावर नेता हैं। वे उमा भारती के बहुत करीबी माने जाते हैं। पटेल वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री रह चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में उन्होंने शानदार जीत हासिल की है।

थावरचंद गहलोत
राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत उत्तराखंड के प्रभारी भी हैं और साथ ही पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदारों में से एक थे। गहलोत मोदी के पूर्व मंत्रिमंडल में भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रह चुके हैं।

फग्गन सिंह कुलस्ते
फग्गन सिंह कुलस्ते लगातार 6 बार से मंडला से सांसद हैं। वो प्रदेश में बीजेपी का बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। पिछली मोदी सरकार में भी कुलस्ते स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस बार भी राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

धर्मेन्द्र प्रधान
मोदी के कैबिनेट में धर्मेन्द्र प्रधान को एक बार फिर से मंत्री बनाया गया है। वो मध्य प्रदेश कोटे से राज्य सभा सांसद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button