ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

RJD leader तेज प्रताप यादव ने BMW कार की आटो से टक्कर के बाद मांगा 1,80,00 हर्जाना, चालक को पीटा

वाराणसी। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और राजद के नेता तेज प्रताप यादव की कार गुरुवार की सुबह वाराणसी में दुर्घटनाग्रस्‍त होने की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की कार गुरुवार को वाराणसी में राेहनिया के करनाडाडी क्षेत्र से गुजर रही थी कि कार रोहनिया के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस सक्रिय होकर मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी होने के बाद तेज प्रताप यादव ने कार में जा रहे लोगों से पल पल की जानकारी भी ली। वहीं दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद कार स्‍टार्ट न होने और आगे न जा पाने की स्थिति होने की वजह से मौके पर ही सड़क के किनारे खड़ी कर दी गई।

दरअसल इन दिनों तेज प्रताप यादव वृंदावन में हैं और उनको लेने के लिए बिहार से होकर रोहनिया के रास्‍ते उनकी बीएमडब्‍ल्‍यू कार गुजर रही थी कि सुबह करीब 6:30 बजे आटो में पीछे से उसने टक्‍कर मार दी। पुलिस के अनुसार तेज प्रताप की कार में उनके पीए स्रजन स्‍वराज और ड्राइवर जयापाल ही मौजूद थे। हादसे के बाद कार सड़क पर ही खड़ी हो गई। वहीं कार के साथ ही स्‍कोर्ट के अलावा दो अन्‍य गाडियां भी चल रही थीं जिनको तेज प्रताप यादव को लेने वृंदावन जाना था।

हादसे के बाद तेज प्रताप के चालक ने आटो चालक से 180000 रुपये हर्जाना मांगा तो आटो चालक ने असमर्थता जता दी। इसके बाद तेज प्रताप यादव के चालक ने आटो ड्राइवर को मारकर साथ में चल रही स्‍कोर्ट की गाड़ी में बैठा लिया। बीच सड़क पर वीआइपी गाड़ी के चालक द्वारा मारपीट की जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई तो सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहीं तेज प्रताप ने फोन पर अपने पीए को पुलिस थाने जाने से मना कर दिया। हालांकि मौके पर समझौता नहीं होने पर दोनों ही पक्षों को पुलिस रोहनिया थाने लेकर पहुंच गई और आवश्‍यक कार्रवाई में जुट गई है। चूंकि मामला वीआइपी व्‍यक्ति के वाहन से जुड़ा हुआ है लिहाजा पुलिस ने भी शीर्ष अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।

हालांकि बाद में वाराणसी पुलिस ने अपने आधिकारिक टवीटर हैंडल से प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया के हवाले से बताया कि दोनों पक्षों द्वारा थाने पर आकर सुलह समझौता कर लिया गया है। वहीं लिखित रूप में दिया गया कि वो कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं, इसके बाद विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया और दूसरे अन्‍य साधन से बिहार से आया सुरक्षा दस्‍ता तेज प्रताप को लाने के लिए वृंदावन की ओर रवाना हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button