ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन...
दिल्ली/NCR

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात कुर्सी बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर सर्विस की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं रविवार देर रात मोतीनगर इलाके स्थित जींस फैक्टरी में लगी आग पर 16 घंटे बाद काबू पाया जा सका।

मोती नगर के कर्मपुरा इलाके में रविवार देर रात जींस की फैक्टरी और आउटलेट में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की 27 गाड़ियां को मौके पर पहुंचीं। करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल दमकल की 8 गाड़ियां कुलिंग का काम कर रही है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। कर्मपुरा के ए ब्लॉक में जींस की फैक्टरी है। फैक्टरी के साथ ही आउटलेट भी हैं। रविवार रात करीब पौन 12 बजे फैक्टरी के भूतल पर अचानक आग लग गई। रात में फैक्टरी में एक सुरक्षा कर्मी तैनात रहता है।

फैक्टरी के सामने भी कई फैक्टरियां हैं। वहां काम करने वाले मजदूरों ने रात में फैक्टरी से आग की लपटें और धुंआ निकलता देखा। उनलोगों ने तुरंत फैक्टरी मालिक को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दे दी।

 

Related Articles

Back to top button