ब्रेकिंग
IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना...
मनोरंजन

हॉलीवुड एक्ट्रेस स्टेला स्टीवंस का हुआ निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा स्टेला स्टीवंस का 17 फरवरी को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री के बेटे, अभिनेता-निर्देशक-निर्माता एंड्रयू स्टीवंस ने  उनके निधन की पुष्टि की। बता दें, स्टेला अल्जाइमर से पीड़ित थीं और इसी की वजह से उनका निधन हुआ।

हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं स्टेला के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी दोस्त और मैनेजर मारिया कैलाबेरी ने स्टेला के निधन पर कहा, ‘स्टेला के साथ काम करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात थी। वह  सबसे अद्भुत और प्रतिभाशाली लोगों में से एक थीं।’

ब्रूस कुलिक ने भी सोशल मीडिया पर स्टोला के निधन की घोषणा करते हुए लिखा, ‘महान अभिनेत्री स्टेला स्टीवंस, मेरे भाई की साथी का आज सुबह एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह आखिरकार आज बॉब के साथ फिर से मिल गई हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो मुझे पसंद हैं। मेरे और मेरे परिवार के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना बहुत खास था।’

फिल्मों में अपना हुनर दिखाने के साथ-साथ स्टेला स्टीवंस ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपना योगदान दिया था। उन्हें ‘मर्डर शी वॉट्ट एंड मैग्नम’, ‘पी.आई.’ जैसी सीरीज में काम करते देखा गया था। स्टेला ने महज 16 साल की उम्र में इलेक्ट्रीशियन नोबल हरमन स्टीवंस से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम एंड्रयू है। दो साल बाद, उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया और मॉडलिंग और अभिनय करना शुरू कर दिया। स्टीवंस ने 1959 में ‘वन फॉर मी’ में कोरस गर्ल के रूप में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने गोल्डन ग्लोब भी जीता था।

 

Related Articles

Back to top button