ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
विदेश

चीन की धमकियों के बावजूद स्वीडन ने प्रकाशक गुई को किया सम्मानित

स्टॉकहोम: स्वीडन की संस्कृति मंत्री अमांडा लिंड ने चीन की धमकियों के बावजूद चीनी-स्वीडिश पुस्तक प्रकाशक गुई मिन्हाई को स्वीडिश अधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया। मिन्हाई अभी चीन की हिरासत में हैं। स्वीडन के इस कदम का चीन और स्वीडन के बीच सामान्य मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग पर निस्संदेह गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है। चीनी मूल की स्वीडिश नागरिक 55 वर्षीय गुई मिन्हाई को हांगकांग में चीनी नेताओं से जुड़ी सामग्री प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है।

मिन्हाई 2015 में थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के दौरान गायब हो गई थीं। स्वीडन में चीन के राजदूत गुई कांगयू ने दूतावास की वेबसाइट पर अंग्रेजी में प्रकाशित एक बयान में कहा, ‘‘चीन ने स्वीडिश पेन (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाला संगठन) द्वारा अपराधी और झूठ छापने वाले को सम्मानित किए जाने का कड़ा विरोध किया है।

हम स्वीडन के सरकारी अधिकारियों का पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए और कड़ा विरोध करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से जवाबी कदम उठाएंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘चीनी लोगों की भावनाओं और चीनी पक्ष के हितों को चोट पहुंचाने के बाद स्वीडन के कुछ लोगों को राहत महसूस करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button