ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मनोरंजन

अजय देवगन की लाडली बेटी नीसा देवगन टूटी-फूटी हिंदी बोलने पर हुई ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की लाडली बेटी नीसा देवगन उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जिनकी सोशल मीडिया में काफी लोकप्रियता है। हालांकि, नीसा अभी पढ़ाई कर रही हैं, मगर सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। उनके फैंस एकाउंट्स तक बने हुए है। इसी बीच उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह हिंदी बोलने की पूरी-पूरी कोशिश करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन ठीक से नहीं बोल पा रही हैं।

नीसा ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

हाल ही में नीसा देवगन अहमदनगर के एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की NY फाउंडेशन ने एक ऐसे संगठन के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के 200 गांवों में एक्टिव है। यहां नीसा ने बच्चों को किताबें और स्पोर्ट्स किट बांटी। साथ ही उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ठीक से हिंदी न बोलने पर ट्रोल हुई काजोल की बेटी

इस दौरान नीसा ने बच्चों को शिक्षा और किताबों को पढ़ने की महत्व बताया, लेकिन टूटे-फूटे लहजे में हिंदी बोलती नजर आ रही है। इस वीडियो में कह कहती है- जब मैं बच्ची थी तो पढ़ना मुझे बहुत-बहुत पसंद था। मेरी मां को भी पढ़ना बहुत पसंद था। जब मैं तीसरी क्लास में थी तो दो-तीन किताबें पढ़ती थी। आपको देखकर… आपको देखके… आपको…. आपको पढ़ते हुए देखते हुए जो.. मुझे इतना पसंद है, मुझे और भी खुशी है। और मुझे मालूम है कि.. आप पढ़ना कभी बंद मत करो। क्योंकि आपके लिए कितना अच्छा होता है।

यूजर्स  ने किया जमकर ट्रोल

वीडियो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स नीसा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- राजीव अदातिया की तरह बोल रही है, लेकिन अच्छा है। इम्प्रूव कर लेगी। दूसरे ने लिखा- हिंदी भाषा भी रो रही होगी। तीसरे एक ने लिखा- भाई… क्यों… क्यों… इसको बस पार्टी करना आता है। बता दें नीसा को हिंदी से ज्यादा इंग्लिश भाषा बोलना पसंद है। नीसा ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। खबरों की माने तो वह जल्द बॉलीवुड में भी नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button