ब्रेकिंग
23 सितंबर को दिन और रात होंगे बराबर, उज्जैन की वेधशाला में देख सकेंगे शरद संपात का नजारा जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर दौड़ी जेसीबी और प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर, यात्री रह गए हैरान प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में जुटे, नीलम पार्क में प्रदर्शन जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार इटारसी में बोले रेलवे बोर्ड के चेयरमेन... ट्रेनों को पलटाने के षडयंत्र की जांच कर रहीं एजेंसियां, दो... निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता सामने थे जज साहब, वहीं खड़ी थी पुलिस… गाजियाबाद के कोर्ट में पेशी पर आए युवक की बेरहमी से पिटाई नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग? तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम?

पहले कलेक्टर ने खाई पेट के कीड़े मारने वाली गोली, फिर छात्राओं को खिलाई

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले कलेक्टर चौहान ने कृमिनाशक गोली खाई। उसके बाद बारी-बारी से स्कूली छात्राओं को गोली खिलाई गई।

इस मौके पर ग्वालियर कलेक्टर चौहान ने कहा कि आप सभी ये कृमिनाशक गोली अवश्य खाएं। इससे खून की कमी नहीं होगी। पोषण में सुधार होगा।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिए हेल्थ टिप्स

  • कलेक्टर रुचिका चौहान ने छात्राओं से कहा कि आप लोग पाश्ता, मैगी, ब्रेड और मेंदा से बनी चीजें खाते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है।
  • ऐसी चीजों से हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होती है। इनका उपयोग बंद करें। पोषक खाना खाएं। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल गोली पूरी तरह सुरक्षित है।
  • यह गोली पेट में जाकर कीड़े एवं पुराने जमे मटेरियल को बाहर निकालती है। कुछ मामूली साइड इफेक्ट हो सकते हैं जिसमें पेट में हल्की मरोड़ शामिल है।
  • इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने भी कृमिनाशक गोली खाई।

इस मौके ग्वालियर जिला टीकाकरण अधिकारी डा. आरके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय भार्गव, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार के प्राचार्य विजय कुमार पिपरौलिया मौजूद थे।

23 सितंबर को दिन और रात होंगे बराबर, उज्जैन की वेधशाला में देख सकेंगे शरद संपात का नजारा     |     जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर दौड़ी जेसीबी और प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर, यात्री रह गए हैरान     |     प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल में जुटे, नीलम पार्क में प्रदर्शन     |     जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार     |     इटारसी में बोले रेलवे बोर्ड के चेयरमेन… ट्रेनों को पलटाने के षडयंत्र की जांच कर रहीं एजेंसियां, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी     |     निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज     |     जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता     |     सामने थे जज साहब, वहीं खड़ी थी पुलिस… गाजियाबाद के कोर्ट में पेशी पर आए युवक की बेरहमी से पिटाई     |     नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?     |     तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम?     |