ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमेठीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी वसीम को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है। जामो सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दया राम ने बताया, ‘सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।’

उन्होंने बताया कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। बाकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अपने कॉफ्रेंस में देंगे। ज्ञात हो कि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी रहे पूर्व सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र के शव को स्वयं कंधा देकर श्मशान घाट तक गई थीं। केंद्र मंत्री स्मृति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें एक साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक-एक कर पुलिस ने सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button