ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सतना में शुक्रवार को कोल महाकुंभ का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शाम‍िल

भोपाल ।   भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को सतना में अनुसूचित जनजाति वर्ग का कोल महाकुंभ आयोजित कर रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। भाजपा का फोकस अब मध्य प्रदेश कि ओर तेजी से बढ़ रहा है। शाह के दौरे के साथ पार्टी के बड़े नेताओं के प्रदेश दौरे प्रारंभ हो गए हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि वर्षा से पहले समूचे प्रदेश में भाजपा के बड़े नेताओं की सभा होगी, इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा सहित अन्य दिग्गज शामिल होंगे। शाह के दौरे को विंध्य के बिगड़े समीकरण सुधारने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। वे शुक्रवार को सतना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान विंध्य के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। दिन में वे सतना में कोल महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। विंध्य क्षेत्र में कोल मतदाताओं की संख्या ज्यादा है और ये बहुजन समाज पार्टी के प्रभाव में रहे हैं। भाजपा से इन्हें जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने शबरी महाकुंभ का भी आयोजन किया था। पिछले चुनाव में विंध्य ने भाजपा को एकतरफा मदद की थी। शनिवार को शाह प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग से सतना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलिकाप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट जाएंगे और 10.50 बजे गोरखपुर प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button