ब्रेकिंग
Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए...
मध्यप्रदेश

खजुराहो में “आर्ट मार्ट” आबाद है रंग रेखाओं की अनूठी दुनिया

भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो नृत्य महोत्सव केवल नृत्यों का जलसा भर नहीं अपितु यह कलाओं और संस्कृति का समूर्ण उत्सव है। नृत्यों के अलावा यहाँ कला- संस्कृति के दूसरे रूपाकार भी संजोए गए हैं। एक बड़े डोम में “आर्ट मार्ट” के तहत चित्रकला और मूर्तिकला की पूरी की पूरी दुनिया आबाद है। आर्ट मार्ट के साथ सेरेमिक और पॉटरीज की प्रदर्शनी “समष्टि” खजुराहो नृत्य समारोह की भव्यता और गरिमा में चार चाँद लगाती है। साथ ही कलाओं के बीच के अन्तरसंवाद से भी रू-ब-रू कराती है।
aआर्ट मार्ट में नेपाल, दुबई श्रीलंका, जापान, चीन, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर, थाईलैंड, और रोमानिया के कलाकारों के लैंड स्केप, माइंड स्केप के उत्कृष्ट नमूने पर्यटकों में अनूठा सौंदर्य-बोध जगाते हैं। आर्ट मार्ट इस बार भी जलरंगों पर केंद्रित है। जलरंगों में चित्रकारी मुश्किल काम है। इसमें रंग फैलते हैं इसलिए चित्रकार को बड़े ही सयंमित तरीके से रंग भरने होते हैं। यह पुरानी पद्धति जरूर है लेकिन खूबसूरत है। जलरंगों में किसी भी विषय-वस्तु पर काम किया जा सकता है। यह रंग गहरे से हल्के की तरफ जाते हैं और दृश्यों का सृजन करते हैं।

आर्ट मार्ट की समन्वयक एवं चित्रकार प्रीता गडकरी ने बताया कि आर्ट मार्ट के जरिये जहाँ नए कलाकार सामने आए हैं वहीं एक नया दर्शक वर्ग भी इससे तैयार हो रहा है, जो इसकी बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। इस बार 550 समूहों ने आर्ट मार्ट के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 35 बेहतरीन समूहों को जगह मिली। इन समूहों की लगभग 950 कलाकृतियाँ लगाई गईं है।

सेरेमिक और पॉटरीज का लाइव डेमो

आर्ट मार्ट में ही सेरेमिक और पॉटरीज कला पर केंद्रित प्रदर्शनी- समष्टि भी अनूठी है। इसमें भी देश के कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं हैं। सेरेमिक के कलाकार समारोह में लाइव डेमो भी दे रहे हैं, जो दर्शकों के लिए अनूठा अनुभव है। समष्टि में सेरेमिक से बनी पारम्परिक कलाकृतियों के साथ समकालीन कलाकृतियाँ भी लोगों को लुभा रही हैँ।

Related Articles

Back to top button