ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

सीधी बस दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने पुलिस एसपी ने किया रक्तदान

सीधी ।    गत दिवस सीधी जिले में बस हादसे के बाद जहां संजय गांधी अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मियों सहित डॉक्टरों में भागदौड़ मची हुई थी। सायरन बजाते हुए तेज गति से भागती हुई एंबुलेंस, अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर लेकर दौड़ते हुए अस्पताल कर्मी को देखकर सहज यह अंदाजा लगाए जा सकता था कि हादसा कितना ह्रदय विदारक है इसी बीच जब सभी वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए प्रबंधन कार्य में जुटे हुए थे। उसी बीच रीवा एसपी नवनीत भसीन ने मानवता दिखाते हुए सबसे पहले रक्तदान करना उचित समझा वह तत्काल ब्लड यूनिट वार्ड में पहुंचकर रक्तदान किया। साथ ही उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से भी इस बात को कहा कि घायल आ रहे हैं, उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिया जाने वाला एक यूनिट ब्लड किसी को जीवनदान दे सकता है उनके द्वारा तत्काल डोनेट किए गए ब्लड के बाद उनके इस कार्य की इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रशंसा हो रही है।

देर रात तक पीड़ितों से मिलते रहे पुलिस अधीक्षक

घायलों से मुख्यमंत्री मुलाकात हो जाने के बाद भी रात के समय पुलिस अधीक्षक अस्पताल में डटे रहे इस दौरान उन्होंने न केवल घायलों के स्वजन को ढांढस बंधाया बल्कि मृतक के स्वजन को भी सांत्वना देते नजर आए।

अब तक 14 की मौत, 39 घायल चल रहा इलाज

बता दें कि श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के रिसर्च सेंटर संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए घायलों में पांच की मौत हो चुकी है जिसके कारण अब मृतकों की संख्या 14 पहुंच चुकी है जबकि 39 लोग अभी भी इलाज के लिए भर्ती हैं जिसमें 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है डॉ यतनेश त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर रूप से तीन घायलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए एअरलिफ्ट भी कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button