ब्रेकिंग
UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो... Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ...
मनोरंजन

शादी के एक साल बाद श्रद्धा आर्या ने दी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपने सीरियल्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। श्रद्धा के अभिनय के लाखों फैंस दीवाने हैं। अभिनेत्री इस वक्त अपने सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में अपने किरदार प्रीता के लिए फैंस का खूब प्यार बटोर रही हैं। श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट किया, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

अभिनेत्री श्रद्धा न केवल अपने अभिनय के लिए बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं, बल्कि उनके अद्भुत स्टाइल सेंस के भी फैंस दीवाने हैं।  हाल ही में, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुंडली भाग्य के को-एक्टर शक्ति अरोड़ा के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो एथनिक सूट में अपना फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

श्रद्धा के इस पोस्ट में उनके दोस्त शक्ति को भी पोज देते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल ‘कुंडली भाग्य’  20 साल का लीप लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब सीरियल में फैंस को नई स्टार कास्ट भी देखने को मिलेगी, जो सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाती नजर आएगी। श्रद्धा ने भी इन तस्वीरों के माध्यम से दर्शकों को सीरियल से जुड़ा अपडेट दिया है और कैप्शन में लिखा, ’खबरदार। आगे बढ़ो समय में 20 साल का लंबा गैप आने वाला है, बने रहें, क्योंकि यह केवल बड़ा और बेहतर होने वाला है।’

श्रद्धा की इस पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सीरियल में ही सही, लेकिन यह खुशखबरी देखने को तो मिली।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो प्रीता, इस सीन का बेसब्री से इंतजार है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इस तस्वीर में आप कितनी प्यारी लग रही हैं। भगवान इस तस्वीर को हकीकत में बदल दे।’

 

Related Articles

Back to top button