ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
विदेश

पाक में साल भर में तीसरे कश्मीरी आतंकी की हत्या

इस्‍लामाबाद । साल भर के अंदर में पाकिस्‍तान में तीन कश्मीरी आतंकियों की हत्या कर दी गई।  हाल ही में कश्‍मीरी आतंकी खालिद राजा की हत्या की गई। इन हत्‍याओं से भारत को जहां राहत मिली है, वहीं पाकिस्‍तान में अटकलों का बाजार गरम है।
पाकिस्तान में एक सप्‍ताह के अंदर यह दूसरे आतंकी की हत्‍या हुई है। इससे पहले हिज्‍बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बशीर पीर ऊर्फ इमतियाज आलम की रावलपिंडी में हत्‍या कर दी गई थी। कराची में खालिद राजा की हत्‍या की गई है। खालिद राजा कश्‍मीर में आतंकी कमांडर रह चुका है और इस समय एक स्‍कूल संघ का नेता था।
बताया जा रहा है कि खालिद अभी भी कश्‍मीर में सक्रिय आतंकियों से जुड़ा हुआ था। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक अज्ञात हथियारबंद व्‍यक्ति ने फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्‍कूल के वाइस चेयरमैन खालिद राजा की हत्‍या कर दी है। यह हत्‍या रविवार को उनके घर के बाहर की गई। पुलिस ने कहा है कि खालिद राजा की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।सिंध के गवर्नर ने इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। पाकिस्‍तान में यह एक साल के अंदर तीसरे कश्‍मीरी आतंकी की हत्‍या की गई है। इससे पहले इसी सप्‍ताह हिज्‍बुल मुजाहिद्दीन के नेता बशीर पीर की पाकिस्‍तानी सेना के गढ़ रावलपिंडी में हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड के बाद हिज्‍बुल को बहुत बड़ा झटका लगा था।
यही नहीं बशीर पीर को दफनाए जाने के दौरान हिज्‍बुल का सरगना सैयद सलाउद्दीन भी खुलेआम नजर आया था। इस दौरान लश्‍कर के संस्‍थापक हाफिज सईद के भी देखे जाने की खबरें थीं।बशीर की हत्‍या भारत के लिए बड़ी खुशखबरी थी। भारत ने हिज्‍बुल को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। बशीर पीओके से आतंकियों की कश्‍मीर में घुसपैठ में मदद करता था। बशीर मूल रूप से कश्‍मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ साल रावलपिंडी में रह रहा था। इससे पहले साल 2022 में कराची में जैश-ए-मोहम्‍मद के एक आतंकी कराची में हत्‍या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button