ब्रेकिंग
उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट
मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है ऋतिक-सबा

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ सबा आजाद संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखा, लेकिन अब ये कपल खुल्लम-खुल्ला अपने इश्क का इजहार करने से बिल्कुल नहीं कतराता।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्स वाइफ सुजैन खान से साल 2014 में तलाक के बाद ऋतिक अब दोबारा शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल ये दोनों एक साथ जुहू में रह रहे हैं और साथ ही दोनों ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर एक प्रॉपर्टी भी ली है। अब खबर है कि ये कपल जल्द ही सात-फेरे ले सकता है।

इस महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं ऋतिक-सबा

आपको बता दें कि दोनों को एज डिफरेंस की वजह से कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। सबा आजाद और ऋतिक को हाल ही में पैपराजी के सामने एयरपोर्ट पर किस करते हुए स्पॉट किया गया था।

अब बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा-सिद्धार्थ के 2023 में शादी के बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड का ये कपल भी शादी कर सकता है। खबरों की मानें तो दोनों इसी साल नवंबर में 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की मुलाकात

रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद और ऋतिक रोशन की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे से डिनर पर मिलने का निर्णय लिया। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। खास बात ये है कि सिर्फ ऋतिक ही नहीं, बल्कि उनकी एक्स वाइफ सुजैन के भी सबा आजाद से अच्छे संबंध है।

जब सुजैन की बहन फराह खान अली ने गोवा में खुद का नया वेंचर शुरू किया था, तो सुजैन और अर्सलान के अलावा ऋतिक रोशन और सबा आजाद भी उसका हिस्सा बने थे। इन चारों की साथ में पार्टी करते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

रोशन परिवार के करीब हैं सबा आजाद

सबा आजाद सिर्फ ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ ही फ्रेंडली नहीं हैं, बल्कि एक्टर के परिवार संग भी उनके काफी अच्छे रिलेशन हैं। वह उनके साथ कई फेस्टिवल सेलिब्रेट कर चुकी हैं।

सबा आजाद के करियर की बात करें तो वह पेशे से एक म्यूजिशियन हैं, इसके अलावा वह कई इंडियन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button