ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
राजस्थान

प्रतापगढ़ पुलिस ने तस्करी का आरोपी पकड़ा, 15 लाख कीमत की ब्राउन शुगर बरामद

प्रतापगढ़ | प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी में एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 140 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी शुभम बघेल (24) थाना आजाद नगर इंदौर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इसका एक साथी प्रभु लाल गायरी निवासी कोटडी थाना अरनोद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि बरामद ड्रग ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं इस कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता में एएसपी भागचंद मीणा व सीओ यशोधन पाल सिंह के सुपरविजन में शुक्रवार को सालम गढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एसएचओ पेशावर खान एवं निनोर चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह और टीम ने शुक्रवार को चौकी के सामने नाकाबंदी की थी। तभी दलोट की तरफ से आ रही एक बाइक सवार ने बचकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से पीछे बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया। बाइक सवार फरार हो गया।

बाइक से गिरे एमपी निवासी अभियुक्त शुभम बघेल को डिटेन कर तलाशी ली गई तो उसके पास 140 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर पाई गई। इस पर अवैध ड्रग जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल थाना पुलिस की टीम आरोपी से इनके नेटवर्क और नशे की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button