ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
विदेश

यूरोपीय संघ की चीन को चेतावनी, रुस को दिए हाथियार, तब बुरा होगा अंजाम 

वाशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच बीते एक साल से जारी जंग थम नहीं रही है। युद्ध में अब तब दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों की तरफ से लगातार सैन्य मदद मिल रही है। वहीं रूस की ओर से ताबड़तोड़ हमले जारी रखा है, वहीं जेलेंस्की भी पूरी हिम्म्त के साथ मैदान में डटे हैं। इस बीच यूरोपीय यूनियन ने चीन को चेतावनी देकर कहा कि वहां रूस को हथियार मुहैया न कराए। यूरोपीय संघ (ईयू) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर चीन यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को हथियार मुहैया कराता है, तब 27 देशों का संगठन इस बाबत जवाब देकर प्रतिबंध लगा सकता हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पूरी तरह से रेडलाइन करार देकर यूरोपीय संघ के अधिकारी ने रूस को हथियारों की आपूर्ति के खिलाफ चीन को चेतावनी दी है। जर्मन संसद के भाषण में जर्मन चासंलर स्कोल्ज ने कहा कि हमलावर रूस को कोई हथियार न दें। जबकि चीन ने रूस को हथियार देने के किसी भी इरादे से इनकार किया, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि चीन अभी भी रूस को घातक सैन्य सहायता प्रदान करने का कदम उठा सकता है। यूरोप के शीर्ष राजनयिक ने यह भी कहा कि जब चीन से रूस का समर्थन करने की बात आती है, तब पश्चिम को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि बीजिंग मास्को को घातक हथियार भेजने वाला हो सकता है।

Related Articles

Back to top button