ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
देश

भाजपा नेताओं ने कहा, लालू ने जो बोया था, वहीं वहां आज काट रहे 

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के नेताओं ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज मामलों में एक ‘स्वतंत्र एजेंसी के रूप में ‘अपना काम कर रही है और लालू ने जो बोया था, वहीं वहां आज काट रहे हैं। भाजपा नेताओं ने रेलवे में नौकरी के बदले भूखंड मामले में ‘आगे की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर पहुंचने के बारे में पूछे सवाल के जवाब में यह बात कही। सीबीआई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टीम रेलवे में नौकरी के बदले भूखंड मामले में ‘आगे की जांच के सिलसिले में राबड़ी के आवास पर पहुंची है और वहां कोई तलाशी या छापेमारी नहीं हो रही है। यह मामला लालू के यूपीए की पहली सरकार (संप्रग-1) में केंद्रीय रेल मंत्री रहने के दौरान का है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री नितिन नबीन ने कहा, लालू का सीबीआई से लंबे समय से पाला पड़ता आया है। चारा घोटाला से जुड़े मामले, जिनमें उन्हें दोषी ठहराया गया है, भाजपा के सत्ता में आने से बहुत पहले दर्ज हुए थे। उन्होंने कहा, चारा घोटाला से जुड़े मामले तब दर्ज किए गए थे, जब केंद्र में यूपीए का शासन था, जिसका लालू खुद एक हिस्सा थे। शिकायतकर्ताओं में शिवानंद तिवारी और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन शामिल थे। तिवारी जहां अब लालू की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, वहीं राजीव रंजन राजद की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख हैं। भाजपा के एक अन्य नेता और पूर्व मंत्री जिबेश कुमार मिश्रा ने कहा, लालू प्रसाद को पहली बार 2013 में चारा घोटाले के मामले में दोषी ठहराया गया था। तब मनमोहन सरकार थी, जिसमें उनकी पार्टी भी शामिल थी।
मिश्रा ने कहा, सीबीआई एक स्वतंत्र एजेंसी है। वह अपना काम कर रही है। राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप निराधार हैं। लालू और उनका परिवार वहीं काट रहा है, जो उन्होंने बोया है। जैसी करनी वैसी भरनी।

Related Articles

Back to top button