ब्रेकिंग
Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर White House Shooting: व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा घेरा किया बंद,... West Bengal 7th Pay Commission: बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! भाजपा की जीत के बाद लागू... Flipkart Sasa Lele Sale: सस्ते में मिल रहे हैं धांसू स्मार्टफोन्स; iPhone 17 से लेकर Galaxy S25 तक क... Ekadanta Sankashti Chaturthi 2026: आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी; जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्... Lemon Storage Tips: नींबू को स्टोर करने का गजब तरीका; 3 हफ्ते तक नहीं खरीदने की पड़ेगी जरूरत Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात; बागी सांसद भी दिल्ली ...
व्यापार

मेटा में फिर हो रही हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैतृक कंपनी मेटा प्लेटफार्म्स छंटनी के एक नए दौर की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कि जारी हफ्ते के दौरान हजारों कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने इस बारे में बताया है।दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी बीते साल नवंबर में अपने 13 प्रतिशत कर्मियों को निकालने के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर लोगों को बाहर करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पूर्व की छंटनी के दौरान कहा था कि वह और अधिक कुशल बनने के लिए ऐसा कर रही है।

अपनी पहली बड़ी छंटनी के दौरान कंपनी से 11000 कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला किया था। कंपनी अपने को सरल बनाना चाहती है और जिन टीमों की जरूरत नहीं है, उन्हें पूरी तौर पर बाहर किया जा रहा है। फरवरी में आई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के इस कदम को अब भी अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी चल रही है। कंपनी के इस फैसले से हजारों स्थायी कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।लोगों के मुताबिक छंटनी के इस चरण को अगले हफ्ते में अंतिम रूप दिया जा सकता है। एक सूत्र ने कहा कि योजना पर काम कर रहे लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के अपने तीसरे बच्चे के लिए पेरेंटल लीव पर जाने से पहले इसे तैयार कर लिया जाएगा।

लोगों ने कहा नवंबर में की गई छंटनी एक आश्चर्य की बात थी, लेकिन इस बार की छंटनी का लोगों ने व्यापक तौर पहले ही अनुमान लगाया है। जुकरबर्ग ने 2023 मेटा के लिए “दक्षता का वर्ष” करार दिया है और कंपनी ने प्रदर्शन समीक्षाओं के दौरान कर्मचारियों को इससे जुड़े थीम के बारे में बताया है। लोगों के अनुसार यह कवायद पिछले हफ्ते पूरी की गई।कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मेनलो पार्क दफ्तर में काम कर रहे लोगों ने सहकर्मियों के बीच बढ़ रही चिंता और कम मनोबल का वर्णन किया है।

 

Related Articles

Back to top button