ब्रेकिंग
महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस को बताई पूरी कहानी पंजाब में बढ़ेगा जोश, दिल्ली में दिखेगा दम… हरियाणा की जीत कांग्रेस के लिए कितना मायने रखती है? दौसा में बड़ा हादसा, बेलगाम डंपर ने 10 को रौंदा, 4 की मौत हिंदुओं को भाषा, जाति और क्षेत्रीय को छोड़कर एकजुट होना होगा… RSS प्रमुख मोहन भागवत 22 राज्यों में बिजली मुफ्त करो, मैं आपका प्रचार करूंगा…केजरीवाल की BJP को चुनौती जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार? पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों ... बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन

हरियाणा चुनाव के बीच राम रहीम जेल से आया बाहर, बागपत के आश्रम में काटेगा 20 दिन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप केस में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम 20 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया है. वह बुधवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकल आया और कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया. राम रहीम पिछले चार सालों में 15वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया है.

चुनाव आयोग ने सोमवार को गुरमीत राम रहीम के पैरोल अनुरोध को मंजूरी दे दी थी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल का कहना था कि हरियाणा सरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पैरोल पर विचार कर सकती है. इसके लिए उसकी पैरोल याचिका में लिखे गए तथ्य सत्य होने चाहिए. साथ ही चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के संबंध में अन्य शर्तें पूरी होनी चाहिए.

राम रहीम पर लगाए गए कई प्रतिबंध

चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार ने उसकी रिहाई का आदेश तुरंत जारी कर दिया. डेरा प्रमुख की रिहाई 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले तय की गई थी. हरियाणा और पंजाब में उसका काफी प्रभाव माना जाता है. गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी थी. उसने पैरोल अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने की मांग की थी. पैरोल अवधि के दौरान गुरमीत राम रहीम को हरियाणा में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है. वह व्यक्तिगत रूप से या सोशल मीडिया के जरिए किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता है. इसके अलावा भी उसके ऊपर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं.

20 साल सजा काट रहा है राम रहीम

डेरा प्रमुख की पिछली फरलो और पैरोल तमाम चुनावों के बीच हुई थीं. वह नगर निकायों और राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान जेल से बाहर आ चुका है. फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उसे तीन सप्ताह की फरलो दी गई थी. राम रहीम अपनी दो शिष्यायों के साथ बलात्कार मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.

महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस को बताई पूरी कहानी     |     पंजाब में बढ़ेगा जोश, दिल्ली में दिखेगा दम… हरियाणा की जीत कांग्रेस के लिए कितना मायने रखती है?     |     दौसा में बड़ा हादसा, बेलगाम डंपर ने 10 को रौंदा, 4 की मौत     |     हिंदुओं को भाषा, जाति और क्षेत्रीय को छोड़कर एकजुट होना होगा… RSS प्रमुख मोहन भागवत     |     22 राज्यों में बिजली मुफ्त करो, मैं आपका प्रचार करूंगा…केजरीवाल की BJP को चुनौती     |     जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार?     |     पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों की हत्या पर कबूली ये बात     |     बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश     |     बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी     |     राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन     |