ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

गोवा के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए नौसेना तैनात

गोवा के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए भारतीय नौसेना की मदद ली जा रही है।बता दें कि नेवी के हेलीकॉप्टर ‘लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट’ के साथ कई उड़ान भरेंगे।रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।बता दें कि गोवा के महादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आग लगी है। गोवा को उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित यह सेंचुरी कर्नाटक की सीमा पर स्थित है और यहां बीते छह दिनों से आग लगी हुई है।अब यह आग सेंचुरी के कई हिस्सों में फैल चुकी है, जिसके बाद नौसेना की मदद लेने का फैसला किया गया।

भारतीय नौसेना के गोवा नेवल एरिया ने ट्वीट कर बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर गुरुवार को भी उड़ान भरेंगे। सात और आठ मार्च को भी भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने उड़ान भरी थी। कोरटेलिम और मोरलेम जैसे इलाकों में लगी आग बुझाने के लिए करीब 17 टन पानी का आग पर छिड़काव किया गया था लेकिन अभी तक आग काबू में नहीं आ सकी है।नौसेना ने बताया कि विशेष लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट गियर का इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जा रहा है और इन्हें मुंबई और कोच्चि से मंगवाया गया है। अभी तक नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने आग बुझाने के लिए 26 फेरे लगाए हैं।

हेलीकॉप्टर नजदीक के पानी के स्त्रोत से पानी भरकर आग से प्रभावित क्षेत्र में इसका छिड़काव कर रहे हैं। जिस जगह आग लगी है, वह मुश्किल जगह है और बहुत ज्यादा गहराई होने की वजह से वहां ऑपरेशन चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राने ने दावा किया है कि यह आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई प्रतीत हो रही है। राने ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उनका विभाग इस मामले की जांच करा रहा है कि कहीं वन विभाग के गार्ड ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरती, जिसकी वजह से यह आग लगी।

Related Articles

Back to top button