ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
विदेश

सेना ने भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम में फंसे 400 पर्यटकों को बचाया

गंगटोक । हिमालयी राज्य सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण कई पर्यटक इलाके में फंस गए, जिसके बाद सेना को रेस्क्यू के लिए उतरना पड़ा। ऑपरेशन हिमराहत के तहत सेना के जवानों ने 50 से अधिक बच्चो सहित 400 पर्यटकों को फंसने से बचाया और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पर्यटक पूर्वी सिक्किम के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों नाथू ला और त्सोमगो का दौरा करने के बाद गंगटोक लौट रहे थे। सिक्किम के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भारी हिमपात हुआ। लगभग 400 पर्यटकों वाले कम से कम 100 वाहन मार्ग में फंस गए। अधिकारियों ने कहा कि राज्य पुलिस और नागरिक प्रशासन के सहयोग से त्रिशक्ति कोर के जवानों ने जल्द ही ऑपरेशन हिमराहत नाम से बचाव अभियान शुरू किया।

राहत कार्य शनिवार देर रात तक जारी रहा। पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया और उन्हें आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और भोजन प्रदान किया गया। सैनिकों ने 178 पुरुषों, 142 महिलाओं और 50 बच्चों सहित पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की।
रक्षा के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने मीडिया को बताया कि रविवार की सुबह जीआरईएफ डोजरों की सहायता से सड़क को फिर से सुचारु किया गया। सुबह 9 बजे तक वाहनों को गंगटोक ले जाने के लिए सड़क को साफ कर दिया गया था। सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया ने खराब मौसम की स्थिति में फंसे हुए पर्यटकों को राहत दी और गंगटोक में वाहनों की आवाजाही को सक्षम करने के लिए सड़क की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की। वहीं सिक्किम के फंसे हुए पर्यटकों और नागरिक प्रशासन ने सेना द्वारा तत्काल राहत के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button