ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

पुलिस फायरिंग में आदिवासी की मौत पर बवाल

इंदौर : जिले की महू तहसील के डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र में रात में बवाल के बाद सुबह से शांति है जा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं वहीं कांग्रेस ने अपने आदिवासी विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है। डोंगरगांव चौकी क्षेत्र के गवली पलासिया गांव में एक युवती की लाश मिलने पर पुलिस द्वारा युवती के परिजनों को सूचित किया गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया ।

जिसके बाद से ही परिजन युवती का शव लेकर पुलिस थाने पहुंच गए थे और रोड पर चक्का जाम कर दिया गया था जिसके बाद उत्तेजित भीड़ ने पुलिस थाने पर पथराव कर दिया जिसमें पुलिस के टीआई घायल हो गए हालांकि पुलिस द्वारा उत्तेजित भीड़ को शांत करने के लिए फायरिंग की गई और लाठीचार्ज भी किया गया इसी दौरान गोली लगने से युवक 18 साल के भेरूलाल की मौत भी हो गई आईजी ग्रामीण इंदौर राकेश गुप्ता ने बताया कि  पुलिस ने पहले ही परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 302 का मामला पंजीबद्ध किया था।और शाम को ही पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया था फिर भी लोगों की भीड़ ने युवती का शव सड़क पर रख चक्का जाम किया और मांग की कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए, वे खुद आरोपी को मौत की सजा देंगे ।

 

Related Articles

Back to top button