ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
व्यापार

मार्च के तीसरे हफ्ते में इस रूट पर शुरू होगी वंदे भारत

भारतीय रेलवे की तरफ से यात्र‍ियों को द‍िन पर द‍िन नई सहूल‍ियतें दी गई हैं. जब से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन सरकार की तरफ से क‍िया जा रहा है लोगों को सफर में कम समय लग रहा है. प‍िछले द‍िनों खबर आई थी क‍ि सरकार 2024 तक 67 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन करेगी. इस समय अलग-अलग रूट पर कुल 10 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन क‍िया जा रहा है. अब रेलवे 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू करने के ल‍िए पूरी तरह से तैयार है.

मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू होगी ट्रेन

उत्तर पश्‍च‍िम रेलवे की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत को दिल्ली- जयपुर रूट पर चलाया जाएगा. इसे मार्च 2023 के तीसरे हफ्ते में शुरू क‍िये जाने की संभावना है. उम्मीद की जा रही है क‍ि इस ट्रेन को 20 मार्च के बाद संचालित क‍िया जाएगा. द‍िल्‍ली और जयपुर के बीच वंदे भारत के चलने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में बेहद कम समय लगेगा. उम्मीद है क‍ि इसके शुरू होने के बाद द‍िल्‍ली से देहरादून पहुंचने में 1 घंटा 45 मिनट का समय लगेगा.

स्‍लीपर वंदे भारत की रफ्तार 220 किमी प्रति घंटा

भारतीय रेलवे अपने क्‍वाल‍िटी के कारण देश में विभिन्न रूट पर अधिक से ट्रेनों को चलाने की द‍िशा में काम कर रहा है. ट्रेन ऑन-डिमांड वाई-फाई कनेक्शन विकल्प प्रदान करती है. इसके अलावा, इन ट्रेनों में 32 इंच की स्क्रीन भी हैं, जो यात्रियों को सूचना और मनोरंजन प्रदान करती हैं. आने वाले समय में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन भी ट्रैक पर दौड़ेंगी. इन ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 220 किमी प्रति घंटा तक की होगी. इसके अलावा, सरकार ने 102 वंदे भारत ट्रेनों को तैयार करने की योजना जारी की है.

अभी इन रूट पर चल रहीं वंदे भारत

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) वंदे भारत एक्सप्रेस

गांधीनगर और मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश में अंब अंदौरा तक वंदे भारत

चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस

मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

 

Related Articles

Back to top button