ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
राज्य

8 साल के मासूम का गला दबाकर की गई हत्या, एक गिरफ्तार

सबौर स्थित एक निजी हॉस्टल में बीते रविवार हुई 8 साल के निखिल की गुत्थी को सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। हालांकि, पुलिस अभी हत्या के कारणों को नहीं बता पा रही है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, निखिल के गले में बंधे मोटे धागे को कसकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दरअसल, कई अन्य आरोपित गिरफ्त से बाहर हैं, इसलिए पुलिस कुछ भी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है।

बता दें कि सबौर रेलवे स्टेशन के नजदीक हॉस्टल में निखिल का शव मिला था। घटना के बाद हॉस्टल से बच्चे और प्रबंधन के लोग फरार हो गए थे। निखिल के पिता विजय कुमार दास के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस हत्या के कारणों की तह तक गुरुवार को पहुंच जाएगी।

Related Articles

Back to top button