ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
राज्य

कार में महिला को लिफ्ट का झांसा देकर छीने गहने व नकदी, फरार हुए आरोपी

अपने मायके से ससुराल जा रही एक महिला को दाे युवकों ने गांव तक छोड़ने का झांसा देकर लिफ्ट दे दी। रास्ते में युवकों ने महिला के गहने व नकदी छीन लिए। बदमाश महिला का पहाड़ी में बीच रास्ते में ही उतार कर फरार हो गए। महिला ने खोल थाना पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ससुराल लौट रही थी महिला

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलवाड़ी की रहने वाली लाली देवी ने कहा है कि वह अपने मायके नांगल सिरोही गई थी। बृहस्पतिवार को वह मायके से वापस ससुराल लौट रही थी। कुंड बस स्टाप पर उतरने के बाद वह बलवाड़ी जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक लाली देवी के पास पहुंचा। युवक ने कुंड बस स्टाप पर बैठने का कारण पूछा तो लाली ने बताया कि उसे बलवाड़ी गांव जाना है। युवक ने अपना नाम अजय बताते हुए कहा कि वह गांव मायन में आंगनबाड़ी सेंटर में जा रहा है। वह उसे गांव बलवाड़ी में छोड़ देगा।

रास्ते में छीने गहने व नकदी

कुछ देर बार एक वैगनार कार आकर रूकी। कार में पहले से एक और युवक सवार था। रास्ते में अजय नाम के युवक ने लाली से देवी से कानों में पहने हुए सोने के टाप्स व चांदी की पायल उतरवाकर पर्स में रखवा दिए। गांव बलवाड़ी से पहले पहाड़ी रास्ते पर युवकों ने कार रोक दी और लाली देवी से पर्स छीन लिया। पर्स में सोने के टाप्स व चांदी की पायल के अतिरिक्त एक मोबाइल व 1500 रुपये की नकदी भी थी।

पुलिस को दी सूचना

पर्स छीनने के बाद युवकों ने लाली देवी को कार से उतार दिया और फरार हो गए। लाली किसी तरह अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना के बारे में बताया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी। स्वजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की, लेकिन आरोपित युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। खोल थाना पुलिस ने लाली देवी की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Related Articles

Back to top button