ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
खेल

इस खिलाड़ी के IPL करियर पर लटकी तलवार

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर निकाले जाने के बाद एक स्टार बल्लेबाज अपने डूबते IPL करियर को बचाने के लिए उतरेगा. टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज के डूबते करियर को तिनके का सहारा मिल गया. CSK ने इस खिलाड़ी को खरीदकर उसकी लाज बचा ली. अब यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता नजर आएगा. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 सीजन के लिए 50 लाख के बेस प्राइज में खरीदा है. अजिंक्य रहाणे अब IPL महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे.

इस खिलाड़ी के IPL करियर पर लटकी तलवार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस साल IPL 2023 में CSK के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिसके वह जमकर पसीना बहा रहे हैं. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं. अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन वक्त ने ऐसी पलटी मारी कि अजिंक्य रहाणे को अब IPL में सिर्फ 50 लाख की रकम नसीब हुई है.

IPL में खेलने का काफी अनुभव

अजिंक्य रहाणे के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उनके पास इस लीग में खेलने का काफी अनुभव हासिल है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग में 158 मुकाबले खेले हैं. खेले गए इन मुकाबलों में उन्होंने 30.86 की औसत और 120.68 के स्ट्राइक रेट से 4074 रन बनाए हैं. इस लीग में उनके नाम दो शतक और 28 अर्धशतक मौजूद हैं और आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 105 का है. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी. यह इस सीजन का पहला IPL मुकाबला होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया

अजिंक्य रहाणे किस्मत वाले रहे कि उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में खरीद लिया गया, क्योंकि उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर लगभग खत्म होने की कगार पर है. खराब प्रदर्शनों के कारण अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया है. अजिंक्य रहाणे की बात करें तो सबसे बड़ी दिक्कत उनकी कंसिस्टेंसी है, वो हर मैच में टीम के लिए अहम योगदान नहीं दे पाते. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स से पहले अजिंक्य रहाणे को IPL 2022 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह आईपीएल 2022 के 7 मैचों में सिर्फ 133 रन ही बना पाए. अजिंक्य रहाणे के आईपीएल 2022 में घटिया प्रदर्शन को देखते हुए इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था. अब आईपीएल 2023 सीजन में अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख की कीमत में खरीदकर उनका डूबता IPL करियर बचा लिया.

 

Related Articles

Back to top button