ब्रेकिंग
Crime News: मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से भागा तस्कर, कुछ ही घंटों में दोबारा गिरफ्त... Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त...
मनोरंजन

वरुण धवन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च समारोह में शामिल हुए

बॉलीवुड के सुपर कूल एक्टर वरुण धवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इस इवेंट में वरुण के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स भी शामिल हुए थे। अब इस इवेंट से वरुण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमें वह गिगी हदीद गोद में उठाते और उनके गालों पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के लेकर वरुण को काफी ट्रोल किया जा रहा है।NMACC का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बी टाउन के कई स्टार्स परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में वरुण का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें गिगी हदीद को उठाते हुए और गालों पर किस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में वरुण मॉडल को एक घेरे में घुमाने से पहले उन्हें उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।  मंच से नीचे उतारने से पहले, वह गीगी के गालों पर एक किस भी करते हैं।वरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को हजारों में व्यूज और लाइक्स मिले हैं। वरुण की इस वीडियो को देखकर यूजर्स में कुछ खास खुशी नहीं दिखी और लोगों ने वरुण की क्लास लगानी शुरू कर दी।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह डांस करते-करते सारी एक्ट्रेसेस को किस क्यों करने लगता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या ओछी हरकत करता है। यह बिना चिपके रहा नहीं जाता है क्या इससे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘डांस करते-करते लोगों से कैसे चिपका जाता है, यह वरुण को अच्छे से पता है। बेचारा कुछ ज्यादा ही भावनाओं में बह जाता है।’आपको बता दें कि अंबानी के इस कल्चरल सेंटर के लॉन्च समारोह में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जैसे बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की।

 

Related Articles

Back to top button