ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
देश

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं किच्चा सुदीप

कन्नड़ के लोकप्रिय अभिनेता और फिल्म स्टार किच्चा सुदीप अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस किच्चा की फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं। ऑडियंस किच्चा को काफी पसंद भी करती है। अब खबर आ रही है कि फिल्म स्टार सुदीप और दर्शन तुगुदीपा आज भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने होने वाले हैं। अभिनेता किच्चा दक्षिण भारतीय फिल्मों के ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के भी लोकप्रिय चेहरा हैं।

खबरों की मानें तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता किच्चा और दर्शन तुगुदीपा के पार्टी में शामिल होने की खबरें लगातार आ रही है। यही नहीं, औसा माना जा रहा है कि दोनों कलाकार आज दोपहर दो बजे के आसपास कर्नाटक के बंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

खबरों की मानें तो दोनों कलाकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी के महीने में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने किच्चा सुदीप से उनके घर पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया था कि किच्चा कांग्रेस से जुड़ने जा रहे हैं, लेकिन अब माहौल बदला हुआ लग रहा है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में एक ही चरण में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई को होगी। हालांकि अभी कर्नाटक में भाजपा की सरकार राज कर रही है। ऐसे में,  वह अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। खबरों का मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी ने इस बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि अभिनेता किच्चा सुदीप साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं। किच्चा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘फूंक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यही नहीं, वह भाईजान यानी कि सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ में वह विलेन के रूप में नजर आए थे। अब देखना है कि किच्चा के भाजपा में शामिल होने की बात में कितनी सच्चाई है।

 

Related Articles

Back to top button