ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
छत्तीसगढ़

कबीरधाम में छह हजार महिलाएं सड़क पर उतरीं, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

कबीरधाम जिले में इस योजना अंतर्गत करीब छह हजार महिलाएं काम करती है। मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया गया। महिलाओं का कहना है कि फिर भी प्रशासन की ओर से कोई भी पहल नहीं की जा रही है। अब वे आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बिहान योजना अंतर्गत कार्यरत महिलाओं ने हड़ताल कर ली है। मानदेय और नियमितीकरण सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर महिलाएं बुधवार को सड़क पर उतर आईं और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंची महिलाएं अभी पांच दिन की हड़ताल पर हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर मई माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत विभिन्न कैडर में काम कर रहीं महिलाएं एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक राजीव पार्क में धरने पर बैठी थीं। ज्यादातर महिलाएं ग्रामीण अंचल में काम करती हैं। महिलाओं ने बताया कि कम वेतन मिलने के कारण दिक्कत हो रहीं है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में बिहान समूह की महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है।
कबीरधाम जिले में इस योजना अंतर्गत करीब छह हजार महिलाएं काम करती है। मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया गया। महिलाओं का कहना है कि फिर भी प्रशासन की ओर से कोई भी पहल नहीं की जा रही है। अब वे आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं। राजीव पार्क में करीब 300 से अधिक महिलाएं उपस्थित थीं। फिलहाल महिलाएं रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची हुई हैं।

महिलाओं की मांग

सभी कैडर्स का नियमितीकरण नियुक्ति पत्र के माध्यम से हो।
सभी कैडर्स को हर माह पांच तारीख तक नियमित वेतन दिया जाए।
एफएलसीआरपी का वेतन पांच से 10 हजार रुपये
आरबीके का वेतन 2200 से 10 हजार रुपये
बैंक मित्र का वेतन 2500 से 8 हजार रुपये
सक्रिय महिला का वेतन 1500 से पांच हजार रुपये
कृषि व पशु सखी का वेतन 1500 से पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।

 

Related Articles

Back to top button