ब्रेकिंग
Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन...
मनोरंजन

अभिनेता अजय देवगन पहुंचे भोपाल

भोपाल ।   अपनी खूबसूरती, तहजीब, शांति और शासन की ओर से मिल रहीं सुविधाओं के कारण बालीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भोपाल निर्माताओं की पसंदीदा जगह बन गया है। सारे बड़े फिल्म निर्माता और कलाकार मप्र में अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। भोपाल में इन दिनों कोंकणा सेन और अभिमन्यु दसानी की फिल्म ‘नौसिखिया’ की शूटिंग चल रही है। वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थदानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन अपनी डेब्‍यू फिल्म ‘आजाद’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी फिल्‍म के सिलसिले में अभिनेता अजय देवगन भी शुक्रवार शाम को भोपाल पहुंचे। अजय देवगन प्राइवेट जेट से भोपाल आए और उनका आजाद में कैमियो है। वहीं इसी फिल्‍म में अहम किरदार निभा रहे अभिनेता मनोज वाजपेयी भी शुक्रवार दोपहर नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचे हैं। आजाद में वे चरित्र अभिनेता के रूप में काम कर रहे हैं। ये दोनों यहां कुछ दिन शूटिंग करेंगे।

अभिनेत्री डायना पेंटी शहर में शूटिंग का एक हिस्सा पूरा कर बुधवार को मुंबई लौट गई थीं, लेकिन शुक्रवार रात को वह भी वापस आ गईं। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ‘आजाद’ की शूटिंग अभी भोपाल और इसके आसपास चल रही है। वहीं आगामी दिनों में वरुण धवन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए भोपाल आ रहे हैं। शहर की अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग से शहर के आर्टिस्ट को भी काम मिल रहा है।

इन लोकेशन पर होगी शूटिंग

मध्य प्रदेश बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 2023 लगभग 20 से 25 प्रोजेक्ट पर काम होगा। जिसके लिए शहर की सांची, भोजपुर, भीमबेटका, उदयगिरी डेम, फोर्ट, वीवीआइपी रोड, अपर लेक, गौहर महल और मोती महल की लोकेशन शूट के लिए चुनी गई है। एमपी में इस साल 20 से 25 प्रोजक्ट पर काम किया जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा वेब सीरीज, फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज की शूटिंग की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button