ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

जोफ्रा आर्चर हुए चोटिल, मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 12वां मैच आज शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस बड़े मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस का एक घातक खिलाड़ी चोटिल हो गया है. चोट के चलते इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर होना पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

आईपीएल 2023 में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस उम्मीदें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर टिकी हुई हैं. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले जोफ्रा आर्चर चोटिल हो गए हैं. पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि नेट सेशन के दौरान जोफ्रा आर्चर की कोहनी में बॉल लग गई है, जिसके चलते वह आगामी मैच से बाहर हो सकते हैं.

जोफ्रा आर्चर से टीम को काफी उम्मीद 

साल 2019 में इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में जोफ्रा ऑर्चर शामिल थे. इंग्लैंड को वर्ल्ड कप दिलाने में उनका अहम योगदान था. ऐसे में जोफ्रा आर्चर का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है. उन्होंने आईपीएल में 36 मैचों में 46 विकेट झटके हैं. उनका इकोनॉमी 7 के आस-पास है. जोफ्रा आर्चर के ओवरऑल टी20 के रिकॉर्ड को देखें तो वे 128 पारियों में 167 विकेट ले चुके हैं. 18 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है.

मुंबई इंडियंस को पहली जीत का इंतजार 

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. वहीं, मुंबई ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के जोफ्रा ऑर्चर को खरीदा था, लेकिन चोटिल होने की वजह से वह पूरे सीजन में नहीं खेल पाए थे.

 

Related Articles

Back to top button