ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

शिवराज के गढ़ में गरजेंगे कमलनाथ

भोपाल । मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर-दिसंबर के मध्य में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस का ज्यादा फोकस उन सीटों पर है, जहां बीजेपी का कब्ज़ा है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घेराबंदी के लिए शिवराज के गृह जिले सीहोर में कांग्रेस का ज्यादा फोकस दिखाई दे रहा है। बीते दिनों कमलनाथ ने सीहोर जिला मुख्यालय पर आम सभा को संबोधित कर बीजेपी को घेरा था। वहीं एक बार फिर से शिवराज के गृह जिले में उनको घेरने वाले है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ संविधान बचाओ सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह जिले की आष्टा विधानसभा में गरजेंगे। लिहाजा कमलनाथ के 14 अप्रैल को आष्टा विधानसभा में कार्यक्रम को लेकर सीहोर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉक्टर बलवीर तोमर ने शहर के दो अलग अलग स्थानों प्राइवेट शादी हॉल एवं रेस्ट हाउस में कांग्रेसी नेताओं एवं मण्डल सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक ली है। उन्होंने 14 अप्रैल को पूर्व सीएम कमलनाथ की संविधान बचाओ सभा की तैयारियों का जायजा लिया और उचित दिशा निर्देश दिए है।
वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर बलवीर तोमर ने कमलनाथ की होने वाली सभास्थल नया दशहरा मैदान और हेलीपैड का निरीक्षण भी किया। बता दें कि चुनावी साल को देखते हुए बीजेपी को घेरने में कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोडऩा चाहती है। लिहाजा अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ सीएम शिवराज भी लगातार जिलों का दौरा कर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button