ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

जयसूर्या की अध्यक्षता में बनी समिति, विश्वकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाने की जांच करेगी 

कोलंबो। भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए श्रीलंकाई टीम के सीधे क्वालिफाई करने में विफल रहने से नाराज खेल मंत्री ने पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या की अध्यक्षता में एक जांच समिति की घोषणा की है। गत माह हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय में हार के कारण श्रीलंकाई टीम आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के लिए सीधे प्रवेश हासिल नहीं कर पायी। टीम तीन मैचों की श्रृंखला को 0-2 से हार गई। खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने इसी कारण जयसूर्या की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति नियुक्त की थी। इसमें तीन अन्य पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल किये गये हैं। श्रीलंकाई टीम  1996 में खिताब जीतने के अलावा दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है पर इसके बाद भी टीम इस बार विश्वकप के लिए प्रवेश हासिल नहीं कर पायी। जयसूर्या ने कहा, ‘‘हम टीम के कोचिंग दल से क्वालीफिकेशन हासिल करने में नाकाम रहने के कारणों के बारे में जानकारी लेंगे। हम उन से चीजों को सुधारने के लिए एक अल्पकालिक योजना भी बनाने को कहेंगे। हमारे पास खिलाड़ियों का एक प्रतिभाशाली समूह है बस उनमें आत्मविश्वास जगाने ओर उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है।

 

Related Articles

Back to top button